बाबरी में सट्टे की फड़ पर पुलिस की दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार

शामली - अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाबरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 45,100 रुपये की नकदी,104 ताश के पत्ते,दो टॉर्च और दो चादर बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 25/26 अगस्त की रात्रि पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी थानाभवन के निकट पर्यवेक्षण में थाना बाबरी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खेल रहे लोगों के खिलाफ दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पप्पन उर्फ डीलर,मोनू उर्फ अनिल कुमार,गुलफाम,गय्युर,साबिर,रहीश, इसरार,शमशाद,शोएब, दिलशाद और प्रवीण को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में शामली,मुजफ्फरनगर और मेरठ जनपद के निवासी शामिल हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना बाबरी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बाबरी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में थाना बाबरी पुलिस।

रिपोर्टर - अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.