थानाभवन में उपाध्याय समाज के शमशान स्थल तक जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति

शामली - थानाभवन में उपाध्याय समाज के शमशान स्थल तक जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कच्चे रास्ते पर कीचड़ और अव्यवस्था के चलते आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समाज के लोगों ने प्रशासन से शमशान मार्ग को पक्का कराने के साथ ही पानी की समुचित व्यवस्था और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। दरअसल मामला जनपद शामली के थानाभवन का है,जहां जस्सू वाला मंदिर के समीप स्थित उपाध्याय समाज के शमशान स्थल तक जाने वाले रास्ते की बदहाल स्थिति को लेकर समाज के लोगों ने चिंता जताई है। समाज के लोगों का कहना है कि शमशान स्थल तक जाने वाला मार्ग लंबे समय से कच्चा है। रास्ते की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर अंतिम शव यात्रा के दौरान परिजनों और समाज के लोगों को इसी रास्ते से होकर शमशान स्थल तक पहुंचना पड़ता है। लोगों का कहना है कि शमशान स्थल तक पहुंचने के लिए बेहतर और सुगम मार्ग होना बेहद जरूरी है। इसके बावजूद मार्ग के पक्का नहीं होने के कारण लंबे समय से समस्या बनी हुई है। उपाध्याय समाज के लोगों ने नगर प्रशासन से जस्सू वाला मंदिर के समीप स्थित उपाध्याय समाज के शमशान स्थल तक जाने वाले मार्ग का जल्द पक्का सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

इसके साथ ही शमशान स्थल पर पानी की समुचित व्यवस्था कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग भी की गई है। समाज के लोगों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर मौके का निरीक्षण कराने और आवश्यक विकास कार्य जल्द शुरू कराने की अपील की है। लोगों का कहना है कि शमशान स्थल तक बेहतर आवागमन और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है,ताकि अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों और समाज के लोगों को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मांग पर कब तक कार्रवाई करता है और उपाध्याय समाज के शमशान मार्ग की समस्या का समाधान कब तक हो पाता है।

रिपोर्टर — पंकज उपाध्याय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.