शामली में ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन, 500 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

कांधला :  नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ शामली पुलिस का “ऑपरेशन सवेरा—नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना कांधला पुलिस ने एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 500 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान इनाम पुत्र कामिल, निवासी नई बस्ती, सलेमपुर रोड, कस्बा कांधला के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी 31 अगस्त 2026 को की गई।कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में की गई। बरामदगी के आधार पर थाना कांधला में मु0अ0सं0 341/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अब आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे की खेप कहां से लाई गई और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ओंकारनाथ पाण्डेय, कांस्टेबल अरुण कुमार और कांस्टेबल सुशील बुटार शामिल रहे।

शामली पुलिस का संदेश: नशे के खिलाफ इस अभियान में नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है। पुलिस का कहना है कि सामूहिक प्रयास से जनपद को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.