कांधला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो युवकों को अवैध चाकू के साथ दबोचा
शामली : संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान कांधला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल नेतृत्व में थाना कांधला पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान समीर पुत्र शकील और कैफ पुत्र नसीम, दोनों निवासी मोहल्ला मौलानान, थाना कांधला, जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध चाकू बरामद किए।मामले में थाना कांधला पर संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा
No Previous Comments found.