ग्रामीणों की मांग पर एनएचएआई सड़क का बदलेगा नक्शा, मोड़ नहीं अब सीधे बनेगी सड़क

शामली थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के मंटी हसनपुर रजवाहे के पास सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों की समस्या का बुधवार को मौके पर ही समाधान हो गया। सड़क को मोड़ देकर निकाले जाने के प्रस्ताव पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए सड़क को सीधे बनाए जाने की मांग की थी। किसान यूनियन टिकैत के जिला प्रवक्ता विदेश मलिक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर एसडीएम सदर शामली सचिन राजपूत को पूरी समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने सड़क को मोड़ दिए जाने से होने वाली परेशानी बताते हुए निर्माणाधीन सड़क को सीधे बनाए जाने की मांग रखी। इसी दौरान रालोद विधायक थानाभवन अशरफ अली भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्या की जानकारी ली और मौके पर मौजूद अधिकारियों से सड़क निर्माण की स्थिति पर बातचीत की। विधायक ने ग्रामीणों की मांग को अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा और समस्या का नियमानुसार समाधान कराने की बात कही। ग्रामीणों की मांग सुनने के बाद एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने मौके पर ही एनएचएआई विभाग और सड़क निर्माण ठेकेदार को आवश्यक निर्देश देते हुए सड़क को मोड़ न देकर सीधे बनाने के आदेश दिए। प्रशासन और एनएचएआई अधिकारियों की ओर से मिले समाधान के बाद ग्रामीणों ने संतोष जताया। मौके पर एनएचएआई बागपत के आदित्य राज, पृथ्वी चौहान, संजय सिंह, राजेश वर्मा (इंजीनियर रेजिडेंट) और सोनू कुमार सिंह सहित निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान किसान यूनियन के उपाध्यक्ष नरेश मास्टर, जिला प्रवक्ता विदेश मलिक, नरेश सैनी, रोहित सैनी, मास्टर प्रदीप, राजेश सैनी (मंटी हसनपुर), मास्टर संजय, नितिन, लोकेन्द्र (खेड़ागदाई), राजकुमार मुखिया, विश्वप्रताप, नीरज और उदयवीर (यारपुर) समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्टर - पंकज उपाध्याय 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.