महिला से छेड़छाड़ का आरोप, फिर सरेआम हुई जमकर पिटाई!
शामली - भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सभासद अनिल उपाध्याय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो ने शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। मामला नगर पालिका परिसर का बताया जा रहा है, जहां महिला से छेड़छाड़ के आरोप के बाद पूरा मामला हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया। बताया जा रहा है कि महिला के साथ कथित छेड़छाड़ को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आरोप है कि महिला ने सभासद की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद जो हुआ, उसने मौके पर मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया।
वायरल वीडियो में एक महिला सभासद अनिल उपाध्याय को पकड़कर पीटते हुए कोतवाली शामली की तरफ ले जाती नजर आ रही है। महिला के पीछे लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है और पूरा घटनाक्रम मोबाइल कैमरे में कैद हो गया। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कहीं सभासद को लेकर 'मजनू' वाले कमेंट किए जा रहे हैं तो कहीं लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर नगर पालिका परिसर में ऐसा क्या हुआ कि मामला सीधे हाथापाई और फिर कोतवाली तक पहुंच गया? खास बात ये है कि जिस शख्स को इलाके में भाजपा के मौजूदा सभासद के तौर पर जाना जाता है, वही इस वायरल वीडियो में महिला के साथ विवाद के बीच नजर आ रहा है। मामले ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल बढ़ा दी है। अब सवाल कई हैं—नगर पालिका में महिला के साथ आखिर क्या हुआ? छेड़छाड़ के आरोपों की पूरी कहानी क्या है? महिला ने सभासद की पिटाई क्यों की? और आखिर पीटते हुए उन्हें कोतवाली तक क्यों ले जाया गया? इन तमाम सवालों का जवाब पुलिस की जांच और मामले में सामने आने वाले आधिकारिक तथ्यों से ही साफ होगा। फिलहाल शामली में 'मजनू सभासद' का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है और नगर पालिका से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इसी मामले की चर्चा हो रही है।
रिपोर्टर - अविनाश शर्मा
No Previous Comments found.