स्कूल के सामने भरभराकर गिरी नगर पंचायत की दीवार बाल-बाल बचे लोग

शामली :- जनपद के थानाभवन नगर का हैं जहाँ थानाभवन नगर के लाला लाजपत इंटर कॉलेज के सामने स्थित खाली भूमि पर धर्मशाला निर्माण के उद्देश्य से पिछले वर्ष कराई गई चारदीवारी नाला निर्माण के लिए हो रही खुदाई के दौरान अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय दीवार की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया और बड़ा हादसा होने से टल गया। स्कूल के आसपास विद्यार्थियों अभिभावकों और राहगीरों की लगातार आवाजाही रहती है। ऐसे में यदि दीवार गिरने के समय कोई छात्र या राहगीर उसकी चपेट में आ जाता तो गंभीर हादसा हो सकता था।दीवार गिरने की घटना के बाद निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री और उसकी गुणवत्ता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दीवार के निर्माण को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। अब नाला निर्माण के दौरान चारदीवारी के अचानक ढहने के बाद पूरे मामले की तकनीकी जांच कराए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। बताया जा रहा है कि संबंधित ठेकेदार पूर्व में भी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर चर्चाओं में रह चुका है। हालांकि निर्माण में वास्तव में किसी प्रकार की कमी थी या नहीं, यह तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। स्थानीय लोगों का सवाल है कि यदि चारदीवारी का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार कराया गया था तो नाला निर्माण के लिए की जा रही खुदाई के दौरान दीवार इतनी आसानी से कैसे ढह गई? लोगों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने और इस्तेमाल की गई सामग्री की गुणवत्ता की जांच किए जाने की मांग की है। घटना के बाद यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या नगर पंचायत मामले की जांच कराएगी, क्या निर्माण सामग्री के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच होगी और यदि जांच में कोई कमी सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूल के सामने हुई इस घटना ने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जाना जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की स्थिति पैदा न हो। फिलहाल दीवार गिरने की घटना के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल है। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराकर सच्चाई सामने लाने और जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि नगर पंचायत मामले की जांच कराकर दीवार गिरने के कारणों और निर्माण की गुणवत्ता की स्थिति स्पष्ट करती है या मामला केवल चर्चाओं तक सीमित रह जाता है।

रिपोर्टर - पंकज उपाध्याय 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.