दहेज हत्या के मामले में दो आरोपी और एक महिला गिरफ्तार कांधला पुलिस की कार्रवाई, तीनों वांछित आरोपियों को दबोचा

शामली :  थाना कांधला क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। मृतका के परिजनों की तहरीर पर 27 सितंबर 2026 को थाना कांधला में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया था।
पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम एवं महिला अपराधों से जुड़े वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
29 सितंबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के निकट पर्यवेक्षण में थाना कांधला पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में आशीष पुत्र सहदेव, सहदेव पुत्र जयसिंह और मनेश पत्नी सहदेव, सभी निवासी शांतिनगर, कैराना रोड, कस्बा एवं थाना कांधला, जनपद शामली शामिल हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओंकारनाथ पाण्डेय, थाना कांधला जनपद शामली शामिल रहे।


रिपोर्टर : अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.