25 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

शामली :  जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा—नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” के तहत कैराना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 125 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान ताहिर पुत्र सीबा निवासी ग्राम भूरा, थाना कैराना, जनपद शामली के रूप में हुई है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी कैराना हेमन्त कुमार के पर्यवेक्षण में की गई।
25 लाख की स्मैक ने मचाई खलबली
पुलिस की कार्रवाई में 125 ग्राम स्मैक बरामद होने के बाद मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी तक यह नशीला पदार्थ कहां से पहुंचा और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 667/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
तस्करी के नेटवर्क की खुलेंगी कड़ियां!
पुलिस के अनुसार आरोपी के मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े Forward और Backward Links की जांच की जा रही है। यानी पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक की सप्लाई आरोपी तक कहां से पहुंची और उसके जरिए आगे किन लोगों तक नशीला पदार्थ पहुंचाया जाना था।
अगर जांच में नेटवर्क के अन्य नाम सामने आते हैं तो आने वाले दिनों में नशे के इस कथित सिंडिकेट पर और कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव चौहान, हेड कांस्टेबल ज्योति प्रकाश और कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।
शामली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस को दें और “नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” अभियान में सहयोग करें।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.