जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार

शामली : जनपद शामली के थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव धनैना में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी मदन और उसकी पत्नी कविता को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना 26 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे की है। गांव निवासी मोहकम पुत्र उमराव के भतीजे राहुल को सामान उठाने के मामले में अपने बेटे को डांटने की बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसके बाद मदन, लालकुमार, रोहन, अभय, कविता और भोला एकत्र हो गए और गाली-गलौज करते हुए राहुल, राजबीर तथा वीरसैन पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामले में मोहकम की तहरीर के आधार पर थाना गढ़ीपुख्ता में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 27 अक्टूबर को थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस ने मामले में वांछित मदन पुत्र राज सिंह और उसकी पत्नी कविता पत्नी मदन, निवासी ग्राम धनैना, को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी थानाभवन के नेतृत्व में की गई।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल ललित कुमार, कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह और महिला कांस्टेबल ज्योति शामिल रहीं।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.