शामली पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी का किया खुलासा, चोरी के पार्ट्स और अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार

शामली : कोतवाली शामली पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की ई-रिक्शा के तीन पहिये, दो बैटरी और 315 बोर का अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम काबड़ौत निवासी कुलवीर सिंह पुत्र प्रेम सिंह ने 2 सितंबर 2026 को कोतवाली शामली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी ई-रिक्शा बलवा कट से अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देश पर चोरी की घटना के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में 28 अक्टूबर की रात संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली शामली पुलिस ने आवेश पुत्र जाकिर निवासी ग्राम बलवा, थाना कोतवाली शामली को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ई-रिक्शा के तीन पहिये, दो बैटरी, एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

दो मुकदमे दर्ज

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध ई-रिक्शा चोरी से संबंधित मुकदमा संख्या 392/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) तथा अवैध हथियार बरामदगी के मामले में मुकदमा संख्या 486/2026 के तहत आयुध अधिनियम की धारा 3/25 में कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार करने वाली टीम: उपनिरीक्षक मुकेश दिनकर, थाना कोतवाली शामली।

पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.