अंडरपास के निर्माण पर ग्रामीणों का विरोध, फ्लाईओवर की मांग को लेकर धरने पर बैठे
शामली थानाभवन - थानाभवन क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद से गंगोह-तीतरो मार्ग पर निर्माणाधीन अंडरपास को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। अंडरपास निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। ग्रामीणों की मांग है कि प्रस्तावित अंडरपास के स्थान पर फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिल सके। धरना-प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने एकजुट होकर अंडरपास के बजाय फ्लाईओवर बनाए जाने की मांग उठाई। उनका कहना है कि निर्माण कार्य को लेकर उनकी मांगों और सुविधाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इसी बीच धरनास्थल पर पहुंचे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं थानाभवन विधानसभा प्रत्याशी राव मौसम अली ने ग्रामीणों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी ग्रामीणों की मांग के साथ खड़ी है और इस मुद्दे पर उनके साथ आवाज उठाएगी। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग पर संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी गंभीरता से विचार करें। अब देखना यह है कि ग्रामीणों के विरोध और फ्लाईओवर निर्माण की मांग पर प्रशासन एवं संबंधित विभाग क्या रुख अपनाते हैं। मोके पर प्रभात अनुज भारती भीम आर्मी जिलाध्यक्ष शामली, नदीम मलिक भीम आर्मी नगर अध्यक्ष जलालाबाद , सावेज आज़ाद समाज पार्टी नगरअध्यक्ष थानाभवन ,परवेज युवा नेता आसपा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर - पंकज उपाध्याय

No Previous Comments found.