नटेरन में काका नगर,नीम पूरा बरबट पूरा
शमशाबाद - नटेरन में काका नगर,नीम पूरा बरबट पूरा,एवं अन्य मोहल्लों में जहां सीसी एवं नाली की अति आवश्यकता हे जिनके प्रस्ताव भी ग्राम सभा की पहली बैठक में डाले गए थे।इसके बाद भी पंचायत द्वारा इन मोहल्लों में कार्य न करा कर रावण रोड की सड़क की दोनों तरफ जो कि पी एम जी,पीडब्लूडी की जगह हैं उस जगह पर पंचायत द्वारा सी सी सड़क का निर्माण करा दिया हे।जबकि काका नगर की यह हालत हे कि नाली और सीसी सड़क न होने की बजह से परमानेंट यहां बारिश जैंसे हालात हे।जिसकी शिकायत मोहल्ला के रह वासियों द्वारा बारिश में कलेक्टर को भी कर चुके हे इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई और मोहल्ले के लोग कीचड़ में से निकलने को मजबूर हे एवं नाली न होने से पानी नहीं निकल पाता और आए दिन मोहल्ले में एक दूसरे से विवाद होता रहता हे।जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही की वजह से एवं ग्राम पंचायत के अड़ियल रवैए से मोहल्ले के लोगों में आक्रोश हे।मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मोहल्ले के लोगों को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा।
रिपोर्टर - प्रयास विश्वकर्मा

No Previous Comments found.