शंकराचार्य विवाद पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने पोस्टर से बोला सरकार पर हमला
प्रयागराज के माघ मेले में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के स्नान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब भी शांत नहीं हो पाया है। इस मामले को लेकर सरकार और शंकराचार्य के बीच लगातार बयानबाजी जारी है, जिससे प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। विवाद को लेकर राजनीतिक दलों के बीच पोस्टर वॉर भी तेज हो गया है।
भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और अयोध्या विधानसभा से जुड़े नेता शरद शुक्ला ने लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया। पोस्टर में प्रयागराज कुंभ के दौरान कथित रूप से छोटे ब्राह्मणों की शिखा खींचे जाने की तस्वीर दिखाई गई है। इसके साथ ही पोस्टर में श्रीरामचरितमानस की चौपाई “जाको प्रभु दारुण दुख देही, ताकी मति पहले हर लेही” का हवाला देकर पूरे मामले पर सवाल उठाए गए हैं। पोस्टर के जरिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप जताते हुए विरोध प्रकट किया गया है।


No Previous Comments found.