विकासशील इंसान पार्टी अति पिछड़ा कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित

सहरसा : कोशी बिहार मतस्त्यगंधा रिसोर्ट में रविवार को विकासशील इंसान पार्टी अतिपिछड़ा कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सकलदीप मुखिया और संचालन महिषी विधान सभा अध्यक्ष  अभिषेक वर्मा नें किया।वही विकासशील इंसान पार्टी को धारदार बनाने के लिए कार्यकर्ताओ को पाग चादर देकर सम्मानित किया गया।अति पिछडा प्रकोष्ठ की कार्यकर्ता को का बहुत जिम्मेदारी दी गई है।  आई पी पार्टी को जवाबदेही दी गई कि जिला मे पार्टी दो सीट पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया है।जिसका जोर-शोर से आज आगाज किया गया। प्रदेश महासचिव भोगी सहनी को बनाए जाने पर जिला के कार्यकताओं में काफी हर्ष व्याप्त है।इस अवसर पर भोगी सहनी को फूल माला पाग चादर देकर सम्मानित किया गया। अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए कहरा प्रखंड अध्यक्ष श्याम साह, महिषी से अनिल मुखिया,सहरसा नगर रमेश कामत,सलखुआ से केशव चौधरी,सिमरी बख्तियारपुर लक्ष्मी   मुखिया,सिमरी बख्तियारपुर महिला अध्यक्ष रिकू देवी,सिमरी नगर  आकाश कुमार,सतरकटैया से किशार मुखिया, पतरघट से रवेन मुखिया, सोनवर्षा से चन्देश्वरी शर्मा,सौर बाजार से सुलेन मुखिया को अध्यक्ष बनाया गया।जिला उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष अनिरुद्ध मुखिया, महासचिव अवितन मुखिया को सर्व सम्मति से बनाया गया। सम्मान समारोह मे प्रदेश प्रवक्ता मिथिलेश विजय,गणेश मुखिया, राजाराम मुखिया, वरीय नेता गणेश मुखिया,जिला प्रभारी ब्रहमदेव मुखिया, सुप्रभात मुखिया, महेन्द्र मुखिया, दिनेश मुखिया, सुनील मुखिया,शांति देवी,कुमार नंदन, वकील विन्द, ललन मुखिया,कुमार मुखिया,अशोक मुखिया,बद्री मुखिया, रोशन कुमार,इंदल मुखिया,परमेश्वर मुखिया,शंभू मुखिया,सज्जन मुखिया,हरीश यादव, पिन्टू सहनी सहित अन्य मौजूद रहे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.