गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए मतदेय स्थल प्रस्ताव पर बैठक
श्रावस्ती : गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए प्रस्तावित मतदेय स्थलों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रस्तावित मतदेय स्थलों की जानकारी देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदेय स्थलों के संबंध में सुझाव एवं आपत्तियां आमंत्रित कीं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि किसी प्रस्तावित मतदेय स्थल के संबंध में कोई आपत्ति या सुझाव हो तो उसे एक दिवस के भीतर जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा दें, ताकि आवश्यक परीक्षण एवं कार्रवाई की जा सके।
बैठक में संबंधित अधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : सर्वेश कुमार मिश्रा
No Previous Comments found.