मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियों का निरीक्षण किया
सहरसा : समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा सहरसा का दौरा 13 मार्च को प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में पूरी तरह व्यस्त है।मंगलवार को जिला अधिकारी दीपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक हिमांशु, उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, एडीएम निशांत सहित अन्य पदाधिकारी ने तैयारी का जायजा लिया।जिला प्रशासन की टीम द्वारा सर्वप्रथम हवाई अड्डे का निरीक्षण कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। तत्पश्चात हवाई अड्डा के बगल में बन रहे नवनिर्मित पर पार्क का भी मुआयना किया।वही शाहपुर पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया जाएगा।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी आवश्यक तैयारी की जा रही है।मुख्यमंत्री यात्रा को लेकर जिला प्रशासन की टीम द्वारा शहर के बंगाली बाजार में बन रहे आरोबी निर्माण का जायजा लिया। नगर निगम क्षेत्र के बंगाली बाजार रेलवे ढाला पर आरओबी निर्माण कार्य अब धरातल से ऊपर आने लगा है। ओवर ब्रिज के लिए बनने वाले 135 पाइलो में शंकर चौक एवं रेलवे क्षेत्र छोड़कर सभी जगह पीलिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।डीबी रोड में बनने वाले पांच पाया धरातल से ऊपर कर दिया गया है जबकि पूरब बाजार में सात पाया में से छह पाया को धरातल से ऊपर ले जाया जा चुका है। आगामी 13 मार्च को समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जिला आगमन को देखते हुए निर्माण कार्य प्रगति पर है।मुख्यमंत्री आरओबी निर्माण स्थल का जायजा ले सकते हैं। इसको लेकर सभी आवश्यक तैयारी की जा रही है।साथ ही सड़क के दोनों और सुरक्षा के लिए सघन बारकोडिंग किए जाने का भी निर्देश दिया।इसके लिए हवाई अड्डा,सेन्ट्रल स्कूल रोड,कमिश्नरी रोड,थाना चौक एवं डीबी रोड में बांस बल्ले से सुरक्षा घेरा बनाया जा रहा है।जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन की टीम द्वारा संवाद कार्यक्रम के लिए स्टेडियम का निरीक्षण किया जहां मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम को लेकर पंडाल निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला अधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को शीघ्र सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक हिमांशु द्वारा मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस पुलिस बल को कई आवश्यक निर्देश दिया गया। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का तीसरा चरण 10 मार्च को सुपौल व मधेपुरा जिले से शुरू हुई है। यह यात्रा 14 मार्च तक चलेगी इस दौरान 10 जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विकास योजनाओं का निरीक्षण और महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।11 मार्च को मुख्यमंत्री अररिया और किशनगंज का दौरा करेंगे। कार्यक्रम के बाद फिर मधेपुरा लौटकर रात्रि विश्राम करेंगे। वही 12 मार्च को पूर्णिया और कटिहार में उनकी यात्रा प्रस्तावित है।जबकि 13 मार्च को सहरसा में समृद्धि यात्रा आयोजित की गई है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.