सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) परियोजना की प्रगति एवं समन्वय हेतु DCGMCC की समीक्षा बैठक

सहरसा : जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार की अध्यक्षता में सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन(CGD) परियोजना के वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।समीक्षा के क्रम में PNG आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु वर्तमान में क्रियान्वित पाइप बिछाने/आपूर्ति सुनिश्चित करने निमित सभी आवश्यक कार्य को अनिवार्यत: आगामी पंद्रह दिनों में पूर्ण करने हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।बैठक में उपस्थित प्रबंधक IOCL को उक्त वर्णित कार्य को पूर्ण करने हेतु ठोस कार्ययोजना अविलंब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।PNG गैस आपूर्ति कार्य को प्रारम्भ करने का लक्ष्य दिनांक:08.04.2026 को रखा गया है,निर्धारित तिथि तक सभी कार्य पूर्ण करना IOCL से अनिवार्यत अपेक्षित होगा।बैठक में उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार,नगर आयुक्त श्री प्रभात कुमार झा,अपर समाहर्ता श्री निशांत सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.