नारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल परिसर में संकर आई सेंटर का उद्घाटन 30 अप्रैल को
सहरसा : तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित कांची कामकोटि पीठ के वर्तमान (70वें) शंकराचार्य श्री शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल सहरसा स्थित श्री नारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल परिसर में देश के प्रतिष्ठित शंकर आई सेंटर का उद्घाटन 30 अप्रैल को करेंगे।ज्ञात हो कि बिहार समेत नेपाल के तराई क्षेत्र के लोगों को अब आंख कि गंभीर बिमारियों का ईलाज कराने चेन्नई आदि जगहों पर नहीं जाना पड़ेगा।शंकर आई सेंटर के डॉक्टरों द्वारा अत्याधुनिक मशीनों से आधुनिक तकनिकों का इस्तेमाल कर आंखों के गंभीर बीमारियों का ईलाज किया जाएगा।बताते चलेंकि कि मंडन मिश्र कि धरती पर लगभग 1200 सौ वर्ष बाद किसी शांकराचार्य का आगमन होने जा रहा है।इसी से समझा जा सकता है कि शंकर आई सेंटर क्यों खास है। इसकी तैयरी जोरों से चल रही है। बिहार के लोग इस महत्वपूर्ण आई सेंटर के उद्घाटन का इंतजार पलक पावरे बिछाकर कर रहे हैं।इस महत्वपूर्ण शंकर आई हॉस्पिटल को यहाँ लाने के लिए श्री आर के सिंह, उनकी धर्म पत्नी कामेश्वरी कुमारी व उनके बच्चों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.