बाल श्रम समाज के विकास में बाधक : सीएम रेहना खातून

सहरसा : मधेपुरा जिले के गम्हरिया में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोगी संगठन लोक भारती सेवा आश्रम द्वारा जिले के गम्हरिया गांव वार्ड नंबर -09 में जीविका दीदी और आम जन के बीच बाल श्रम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वार्ड सदस्य मोहम्मद जावेद ने किया। जबकि जीविका दीदी सीएम रेहना खातून ने अपने सम्बोधन में कहा कि बाल श्रम समाज के विकास में बाधक है। लोक भारती सेवा आश्रम के जिला समन्वयक विकास कुमार ने बाल श्रम, बाल तस्करी और बाल विवाह के कानून की जानकारी देते हुए कहा कि मानव तस्करी के मद्देनजर बच्चों की सुरक्षा आज बहुत बड़ी चुनौती बनी हुई है। बच्चों के हित के लिए समाज के सभी वर्गों को सजग रहने की जरूरत है। इसे नजर अंदाज करना समाज के लिए किसी अनहोनी से कम नहीं।जागरूकता कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।जिसमें जीविका सचिव अनिजा खातून,मोहम्मद सरफुद्दीन प्रमुख थे। सभी ने बाल श्रम मुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.