गिलौला में विद्युत समस्या पर विधायक राम फेरन पाण्डेय ने लिया संज्ञान, जल्द आपूर्ति बहाल कराने के निर्देश

श्रावस्ती : गिलौला बाजार में विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्या की जानकारी मिलने पर विधायक राम फेरन पाण्डेय मौके पर पहुंचे और स्थानीय व्यापारियों, ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल वार्ता कर विद्युत व्यवस्था जल्द से जल्द सुचारु कराने के निर्देश दिए।
विधायक ने नहर विभाग के अधिशासी अभियंता से वार्ता कर नहर किनारे एवं नहर कॉलोनी, गिलौला में विद्युत लाइनों के लिए बाधा बन रहे पेड़ों को हटाने के निर्देश दिए, ताकि विद्युत आपूर्ति बहाल करने में आ रही अड़चनों को दूर किया जा सके।
वहीं एसडीओ विद्युत गिलौला श्री प्रवेंद्र कुमार सिंह से वार्ता कर प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल कराने के निर्देश दिए। एसडीओ ने बताया कि विद्युत कर्मी युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटे हैं और जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विधायक राम फेरन पाण्डेय ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं मूलभूत सुविधाओं की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

रिपोर्टर : सर्वेश कुमार मिश्रा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.