₹50,000 का इनामिया शातिर गैंगस्टर अभियुक्त मध्य प्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार
श्रावस्ती : पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी अभियान के क्रम में थाना कोतवाली भिनगा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 187/2026 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित एवं फरार चल रहे ₹50,000 के इनामिया अभियुक्त नौशाद उर्फ मुन्ना को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम द्वारा मध्य प्रदेश के जनपद जबलपुर से गिरफ्तार किया गया।
उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम द्वारा वांछित अभियुक्त नौशाद उर्फ मुन्ना पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी इमामबाड़ा मोहल्ला गरीब नवाज, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोंडा को दिनांक 12.11.2026 को कसाई मंडी चौराहा, कब्रिस्तान के सामने, थाना हनुमानताल, जनपद जबलपुर, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त का चिकित्सीय परीक्षण कराकर माननीय न्यायालय जबलपुर, मध्य प्रदेश के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से दिनांक 14.11.2026 को समय 16:00 बजे तक का ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया। इसके उपरांत अभियुक्त को थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती लाया गया। आज दिनांक 14.11.2026 को अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भिनगा, श्रावस्ती के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. नौशाद उर्फ मुन्ना पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी इमामबाड़ा मोहल्ला गरीब नवाज, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोंडा, उत्तर प्रदेश।
हाल पता- मण्डी मदार टेकरी, जामा मस्जिद के सामने, निजाम हाजी के मकान में किराये पर, थाना हनुमानताल, जनपद जबलपुर, मध्य प्रदेश।
गिरफ्तारी का स्थान-
कसाई मंडी चौराहा, कब्रिस्तान के सामने, थाना हनुमानताल, जनपद जबलपुर, मध्य प्रदेश।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF):
1. उ0नि0 विनय तिवारी।
2. उ0नि0 मोहम्मद हबीब अहमद सिद्दीकी।
3. हे0का0 पंकज सिंह।
4. हे0का0 पंकज तिवारी।
5. आरक्षी अखण्ड प्रताप सिंह।
रिपोर्टर : सर्वेश कुमार मिश्रा

No Previous Comments found.