खबर सुनाना,फोटो वायरल देखना, आत्मा को झकझोर रही नवनीत कुमार झा
शिवहर : माँ दुनिया में नि:स्वार्थ प्रेम, करुणा और शक्ति का सर्वोच्च प्रतीक हैं, जो निस्वार्थ भाव से परिवार की देखभाल करती हैं। वे बच्चों का पालन-पोषण स्नेह से करती हैं और घर को स्वर्ग बनाती हैं। माँ के आशीर्वाद, उनकी ममता और त्याग को शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता, क्योंकि वे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण व सर्वश्रेष्ठ होती हैं। राजद नेता नवनीत कुमार झा ने मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुए हादसे पर करुणा भरी शब्दों में कहा है की मां तू जगत जननी है इसको साबित पुनः कर दिया। उन्होंने बताया कि जबलपुर के बरगी डैम में 30 अप्रैल 2026 को हुए क्रूज हादसे में दिल्ली की मरीना मैसी (महिला) और उनके 4 वर्षीय बेटे त्रिशान की मौत हो गई। मां अपने बच्चे को सीने से चिपकाए मिलीं, जो मर्मस्पर्शी था। जानकारी देते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता नवनीत कुमार झा ने कहा है कि मां का प्यार जीवन में और जीवन के बाद भी अनमोल है। राजद युवा नेता नवनीत ने बताया है कि इस दर्दनाक घटना में परिवार के 9 लोगों की जान गई, जबकि पति प्रदीप व बेटी बच गए।हादसे के मुख्य मृतक मरीना मैसी (मां) और त्रिशान (4 वर्षीय पुत्र) का वायरल तस्वीर अंतरात्मा को झकझोर दी है।बरगी डैम, जबलपुर, मध्य प्रदेश (नर्मदा नदी) तेज आंधी-तूफान के बीच क्रूज पलटने से मां-बेटे अंदर फंस गए, जिससे उनकी मौत हुई। मरिना के पति प्रदीप मैसी ने बताया कि क्रूज पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और स्टाफ ने उनकी बात नहीं सुनी।हालांकि स्थानीय जिला प्रशासन ने क्रूज पायलट, हेल्पर और मैनेजर के खिलाफ लापरवाही के मामले में कार्रवाई की है। राजद युवा नेता नवनीत कुमार झा ने बताया कि जब नाव डुबने लगी तो मां ने अपने बेटे को लाइफ जैकेट में लपेटकर सीने से कस लिया ताकि मेरा बेटा बच जाए, लेकिन किस्मत इतनी बेरहम थी कि दोनों एक साथ मौत के बाहों में समां गए।यह तस्वीर जिंदगी भर दिल को चीरती रहेगी। ऐसे मां को सादर नमन व बंदन। श्री झा ने बताया कि किसी भी नाव व परिचालन पर ओवरलोडिंग करना हादसा को आमंत्रित करता है। प्रशासन को इस पर कार्रवाई करने की जरूरत है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता


No Previous Comments found.