पुराने कांग्रेसी को प्रमुखता से पार्टी में शामिल करने पर हुई विचार विमर्श
शिवहर : कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन अभियान राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में जमीनी स्तर (बूथ और गांव) से संगठन को मजबूत करने की एक व्यापक पहल है। इस बाबत कांग्रेस कार्यालय प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय रोड स्थित यूको बैंक के नजदीक शिवहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद अफरोज की नेतृत्व में तथा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व शिवहर विधानसभा के प्रभारी कमलेश कुमार सिंह की उपस्थिति में एक बैठक आहूत की गई। कांग्रेस पार्टी के विधानसभा प्रभारी शिवहर प्रभारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया है कि यह गुजरात मॉडल पर आधारित है, जिसका उद्देश्य पार्टी में गुटबाजी खत्म करना, नए चेहरों को मौका देना, और पदाधिकारियों का चयन नीचे से ऊपर की ओर करना है। संगठन सृजन के प्रमुख पहलू (2025-2026) का मुख्य उद्देश्य है कि जिला व ब्लॉक स्तर पर अनुभवी कार्यकर्ताओं को दरकिनार न करते हुए नए और निष्ठावान लोगों को पद देना। शक्ति का केंद्रीकरण खत्म कर जमीनी कार्यकर्ताओं को अधिकार देना है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष व अधिवक्ता मोहम्मद अफरोज ने बताया है कि एआईसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक हर जिले, ब्लॉक, और शहर में जाकर कार्यकर्ताओं से सीधी रायशुमारी लेंगे।इसमें पिछड़े, दलित, महिला, युवा और किसान वर्गों को विशेष प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया जा रहा है।यह अभियान राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश, गोवा, नागालैंड, मणिपुर और मेघालय जैसे राज्यों में सक्रिय रूप से चल रहा है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद अफरोज ने बताया है कि नव-नियुक्त पदाधिकारियों को कांग्रेस की विचारधारा, बूथ प्रबंधन और डिजिटल टूल्स के लिए प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।यह अभियान पार्टी के सांगठनिक ढांचे को पुनर्गठित कर आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए तैयार करने का एक निर्णायक प्रयास है। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी वशिष्ठ रावत, मोहम्मद आलमगीर सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता

No Previous Comments found.