पीएम मोदी के अपील पर साइकिल से शिवहर कोर्ट पहुंचे स्पेशल पीपी देशबंधु शर्मा

शिवहर : शिवहर व्यवहार न्यायालय के स्पेशल पीपी निशक्त: व्यक्ति अधिकार अधिनियम के देशबंधु शर्मा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहल पर अपने घर हरनाही से 5 किलोमीटर की दूरी तय कर साइकिल से शिवहर कोर्ट पहुंचे। और उन्होंने पूर्व की भांति अपना प्रैक्टिस में लग रहे।

भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता व अधिवक्ता देशबंधु शर्मा ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में बढ़ते ईंधन संकट (पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमतों) और विदेशी निर्भरता को कम करने के लिए जन-जन से ऊर्जा संरक्षण की अपील की है। इस बाबत हमने भी अपने घर हरनाही से 5 किलोमीटर की दूरी तय कर साइकिल से कोर्ट पहुंचे हैं।

स्पेशल पीपी निशक्त: व्यक्ति अधिकार अधिनियम के देशबंधु शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री की अपील पर हमने आज से सिविल कोर्ट प्रैक्टिस के दौरान साइकिल से आया जाया करेंगे। काफी दिनों के बाद साइकिल चलाने का अनुभव बताते हुए कहा है कि साइकिल से प्रैक्टिस छूट जाने के कारण जांघ थोड़ा दर्द कर रहा है धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।

रिपोर्टर :  संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.