महम्मदपुर कटसरी,छतौनी, परसौनी बैज, कमरौली तरियानी छपरा, अदौरी सहित 13 पंचायतों में विशेष सहयोग शिविर का विशेष कैंप का आयोजन

शिवहर : बिहार सरकार के दिशा निर्देश पर जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी के द्वारा शिवहर जिले के विभिन्न पंचायतों में 30 दिनों के अंदर मामले के निष्पादन को लेकर विशेष सहयोग शिविर के तहत विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

आज महम्मदपुर कटसरी पंचायत में मुखिया सह-  मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष  रणविजय कुमार सिंह, छतौनी पंचायत के मुखिया विजय कुमार सिंह, तरियानी छपरा के मुखिया अर्पणा सिंह, परसौनी बैज के मुखिया भाग्य नारायण साह, कमरौली पंचायत के मुखिया आलोक कुमार, मसौढा पंचायत के मुखिया तेज नारायण साह, मिर्जापुर धोबाही पंचायत के मुखिया पुनीलाल चौधरी, मथुरापुर कहतरवा पंचायत के मुखिया गुड़िया देवी, अदौरी पंचायत के मुखिया समीर सौरभ के द्वारा विशेष कैंप का आयोजन किया गया था।जिसमें जिला स्तरीय प्रतिनियुक्त पदाधिकारी पंचायत स्तर के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं और शिकायतों का उनके पंचायत स्तर पर ही त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान करना है। यह पहल प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के लिए शुरू की गई है, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।

 शिविरों का मुख्य लक्ष्य प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का अधिकतम 30 दिनों के भीतर निवारण सुनिश्चित करना है। प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को सभी पंचायतों में इन शिविरों का आयोजन किया जाता है, ताकि लोगों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए प्रखंड या जिला कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष रणविजय कुमार सिंह ने बताया है कि सरकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा सहयोग शिविर का आयोजन कर पंचायत के समस्याओं का निष्पादन की यह बेहतर पहल है 

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.