शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक में शिक्षकों की उपस्थिति शत् प्रतिशत डिजिटल करने का निर्देश
शिवहर : आज जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, शिक्षक वेतन भुगतान, कोर्ट केस, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के संचालन और पीएम पोषण योजना सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई।सभी शिक्षकों की शत-प्रतिशत डिजिटल उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
सभी विद्यालयों में 'निपुण बिहार' के तहत कक्षा 1-2 के लिए विकसित ट्रैकर का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित करने और कॉम्प्लेक्स समन्वयकों द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग के आदेश।
लंबित एसी/डीसी उपयोगिता प्रमाणपत्रों को शीघ्र पूर्ण करने तथा नए निर्मित भवनों की जांच कर उन्हें उपयोग में लाने के निर्देश।
डीएम प्रतिभा रानी ने सरकारी स्कूलों के बच्चों को सरकारी पहचान प्रक्रियाओं से जोड़ने हेतु पंचायत स्तर पर जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन और अभिलेख संकलन में तेजी लाने का निर्देश, ताकि प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से इसे शीघ्र पूरा किया जा सके।
इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO), सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) और बिहार शिक्षा परियोजना के प्रमुख कर्मी उपस्थित थे।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता

No Previous Comments found.