सरकार बेरोजगारी ,महंगाई और बिगड़ती कानून व्यवस्था से ध्यान भटकाने का है सहयोग शिविर----राजद नेता नवनीत कुमार झा
शिवहर : बिहार में आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सहयोग शिविर’ पर विपक्ष (मुख्य रूप से राजद) ने इसे "राजनीतिक स्टंट" और खानापूर्ति करार दिया है।
शिवहर विधानसभा के विपक्ष के नेता नवनीत कुमार झा का आरोप है कि सरकार बेरोजगारी, महंगाई और बिगड़ती कानून-व्यवस्था जैसे असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे आयोजनों का ढोंग कर रही है।
गौरतलब हो कि बिहार सरकार (मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी) द्वारा ‘सात निश्चय-3’ (सबका सम्मान जीवन आसान) के तहत यह पहल शुरू की गई है।इन शिविरों का आयोजन हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत और शहरी वार्ड स्तर पर किया जाता है।इसका उद्देश्य एक ही छत के नीचे 19 से अधिक विभागों के अधिकारियों को लाकर ग्रामीणों की जमीन, पेंशन, राशन और अन्य समस्याओं का मौके पर या 30 दिन के अंदर समाधान करना है।
जबकि शिवहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने कहा है कि ये शिविर जनता को सिर्फ धोखा देने (आंखों में धूल झोंकने) का प्रयास है। युवा नेता नवनीत का कहना है कि सरकार महंगाई, बेरोजगारी और राज्य में लगातार बढ़ते अपराध को रोकने में पूरी तरह विफल रही है। इन्ही कमियों को छिपाने के लिए सरकार सहयोग शिविर जैसे आयोजनों का ढिंढोरा पीट रही है।
जबकि सत्ताधारी दल (NDA) के नेता इस पहल को ऐतिहासिक और पारदर्शी बता रहे हैं। उनका दावा है कि इन शिविरों से जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल रही है और ऑन-द-स्पॉट समस्याओं का निस्तारण हो रहा है। सरकार ने यह भी सख्त निर्देश दिया है कि 30 दिनों में आवेदनों का निपटारा न करने वाले अधिकारी सीधे निलंबित कर दिए जाएंगे।
युवा नेता नवनीत कुमार झा ने बताया है कि जिले में जिस तरह सहयोग शिविर में समस्याओं के निवारण को लेकर लोगों की भीड़ जुट रही है। प्रभारी मंत्री, सांसद ,विधायक, स्थानीय प्रशासन डीएम से लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सब काम धंधा छोड़कर सहयोग शिविर में जिस तरह टूट पड़े हैं अगर 10 % भी मामला सुलझ जाता है तो बहुत बड़ी बात होगी। विशेष कर जमीनी मामले।
हालांकि युवा नेता नवनीत झा ने सहयोग शिविर के पक्ष में है परंतु मामला सही में दिल से सुलझाने की बात हो तब।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.