प्रभारी मंत्री का प्रदेश सचिव नरेंद्र पटेल के द्वारा अभूतपूर्व स्वागत

शिवहर : जदयू के प्रदेश सचिव शिवहर जिला निवासी नरेंद्र पटेल के द्वारा कल मंगलवार को ग्रामीण विकास सह- जिला सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री एवं जिला शिवहर के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार का अभूतपूर्व स्वागत किया गया है।

जदयू के प्रदेश सचिव नरेंद्र पटेल ने बताया है कि कल मंगलवार को जिला प्रशासन शिवहर द्वारा आयोजित 20-सुत्री कार्यान्वयन एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक में शामिल होने तथा शिवहर जिले के सहयोग शिविर में पहुंचकर लोगों को अपनी-अपनी समस्याओं को समाधान करने के लिए निवेदन करने पहुंचे थे।

जदयू नेता नरेंद्र पटेल ने बताया है कि मंत्री सरवन कुमार का राजनीतिक सफर1974 के जेपी आंदोलन और जननायक कर्पूरी ठाकुर के सानिध्य से उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई,1994 में समता पार्टी के गठन के समय से ही वे नीतीश कुमार के साथ मजबूती से खड़े रहे,वे 1995 में पहली बार समता पार्टी के टिकट पर नालंदा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। तब से लेकर अब तक वे लगातार इसी सीट से अपराजेय रहे हैं और सात बार से अधिक विधायक रह चुके हैं।

नरेंद्र पटेल ने बताया कि 2005 में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें विधानसभा में मुख्य सचेतक बनाया गया। इसके बाद उन्हें बिहार मंत्रिमंडल में कई बार अहम विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिनमें ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य, और परिवहन शामिल हैं।वर्तमान में वे सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार में भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल हुए और वर्तमान में ग्रामीण विकास विभाग की कमान संभाल रहे हैं।

जदयू प्रदेश सचिव नरेंद्र पटेल ने बताया कि ऐसे विद्वान एवं प्रभावशाली नेता के साथ मेरा भी 25 वर्षों का सफर रहा है, उनके सानिध्य में बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। जब जब शिवहर में उनका आगमन हुआ तो मेरे घर पर भी उनका आगमन होता है।वे काफी नेक दिल इंसान है। 

नरेंद्र पटेल ने बताया कि कल की बैठक में जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, कल्याण ,अल्पसंख्यक कल्याण, श्रम संसाधन विभाग ,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, विद्युत, खनन ,लघु सिंचाई विभाग, शहरी विकास ,ग्रामीण कार्य प्रमंडल सहित 27 विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की है और निर्देशित भी किया है कि पदाधिकारी जनहित के कार्यों को पूरी निष्ठा और समय सीमा के भीतर करें।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.