हरकरवा में एक गरीब व्यक्ति के घर जलकर हुआ राख, हजारों की नुकसान
शिवहर : पिपराही प्रखंड क्षेत्र के हरकरवा वार्ड नंबर आठ में कल देर रात विश्वनाथ साहनी के घर में आग लगने से घर जल गया है वहीं हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गई है।
स्थानीय मुखिया आलोक कुमार एवं वार्ड सदस्य सुखारी साह ने बताया है कि स्थानीय लोगों की मदद से जल रहे घर पर पानी पाटकर आज को बुझा दिया गया है। तब तक सब जमा सामान जलकर नष्ट हो गया। जिसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.