देशी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार
शिवहर : पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपराही थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा पिपराही थाना क्षेत्र के ग्राम अम्बाकला में छापेमारी के दौरान सियाराम सिंह को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
बरामद हथियार को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।
शिवहर पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराध नियंत्रण एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.