20 मिनट के आंधी पानी ने पहुंचाया नुकसान, मिली गर्मी से राहत

शिवहर : आज अभी-अभी कुछ देर पहले तकरीबन सांय 5.15 बजे तेज आंधी पानी ने काफी नुकसान पहुंचाया है वही तपती गर्मी से बहुत बड़ी राहत मिली है।

तेज आंधी और पानी ने कितने घर के एलिवेस्टर उड़ा दिए, होडिंग- पोस्टर फाड़ दिए। कई छोटे-छोटे घरों के छप्पर उड़ गए, तारे टूट गई। तेज आंधी के कारण रेहड़ी-पटरी पटरी वाले दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है।

अचानक आई आंधी पानी से लोग संभलते इससे पहले घरों के छत पर से कपड़े उड़ गए। मोटरसाइकिल लगी गिर गई ।साइकिल गिरकर उड़ते रहे। 20 मिनट की बारिश ने सड़कों पर अपना कब्जा जमा लिया। लेकिन गर्मी से लोगों को आनंद की अनुभूति हो रही है ।प्यासी धरती तृप्त हो गई है।

रिपोर्टर :  संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.