शिवहर जेल में साफ सफाई,बंदियों की दी जाने वाली सुविधा की ली गई जानकारी

शिवहर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष व जिला सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार के निर्देश के आलोक में जिला विधिक प्राधिकार के सचिव न्यायाधीश ललन कुमार रजक के द्वारा शिवहर मंडल कारा का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक राकेश कुमार भी मौजूद रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव न्यायाधीश ललन कुमार ने बताया है कि निरीक्षण के दौरान साफ सफाई एवं बंदियों को दी जाने वाली सुविधा के बारे में जानकारी ली है वहीं अन्य व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया है।

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक राकेश कुमार डिप्टी के लीगल एवं डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता जया सिंह भी उपस्थित रही।

निरीक्षण के दौरान कारा प्रशासन को स्वच्छता एवं साफ सफाई करने को लेकर निर्देशित किया है, वही बंदियों के बीच विधिक जागरूकता अभियान भी चलाया है। मौके पर कई अधिवक्ता भी मौजूद रहे। 

रिपोर्टर :  संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.