राजकीय पुलिस को प्रोफेशनल बनाने के साथ ही बिहार पुलिस के छवि को अच्छा करना है--- डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा
शिवहर : न्यू पुलिस लाइन शिवहर में 1 साल से चली आ रही 208 प्रशिक्षु सिपाहियों को आज सिपाही का दर्जा मिल गया है। जानकारी देते हुए न्यू पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह में पुलिस उप महानिदेशक तिरहुत क्षेत्र चंदन कुमार कुशवाहा ने संबोधित करते हुए कहा है कि आज से आपका प्रशिक्षु हट जाएगा और सिपाही का दर्जा आपको मिल गया है।
उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि अच्छा आचरण रखना है ।गलत कार्यों में नहीं पड़ना है ।राजकीय पुलिस को प्रोफेशनल बनाना है। डीआईजी ने कहा कि जब तक आप अपना अपना कार्य पूरा नहीं करेंगे तब तक कुछ भी अच्छा संभव नहीं होगा। उन्होंने बिहार पुलिस के छवि को अच्छा रखने के लिए प्रेरित किया है।
डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा ने दीक्षांत समारोह में संबोधित करते हुए नए पुलिस कर्मियों को कहा है कि अच्छा प्रशिक्षण दिया गया है ।जिसका असर डायरेक्ट आप लोगों पर दिख रहा है। जितना अपने मेहनत की है, निरंतर जारी रखना है तभी बिहार पुलिस को सर ऊंचा होगा।
डीआईजी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा है प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए 208 पुलिस कर्मियों को तैयार किया गया है जो विभिन्न जिलों में पदस्थापित होकर पुलिसिंग का कार्य करेगा। मौके पर जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ,पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा, एडीएम श्री मेधावी, अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल ,यातायात डीएसपी भाई भरत कुमार सहित शिवहर जिले के विभिन्न स्थानों के थाना अध्यक्ष, इंस्पेक्टर आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.