चिलचिलाती धूप से स्कूली बच्चे भी हो रहे प्रभावित
शिवहर : जिला शिवहर में आज 18 जून 2026 को भीषण गर्मी और उमस का असर है। चिलचिलाती धूप के कारण स्कूली बच्चे प्रभावित हो रहे हैं।
आज का अधिकतम तापमान 37°C से 41°C के बीच रहने का अनुमान है, जबकि तेज धूप और नमी के कारण 'RealFeel' तापमान 46°C तक महसूस किया जाएगा। मौसम विभाग ने जिले में गरज के साथ बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।
दिन का अधिकतम तापमान लगभग 37°C और रात का न्यूनतम तापमान 27°C के आसपास रहने की संभावना है। हवा में नमी का स्तर 55% से 60% तक रहेगा, जिससे भारी उमस महसूस हो रही है।
हालांकि स्कूल गर्मी के छुट्टी में जून माह के समाप्ति तक बंद रहनी चाहिए थी। इस भीषण गर्मी में स्कूल के छुट्टी के उपरांत बच्चे अपने अपने घर चिलचिलाती धूप से बचने के लिए छाता के सहारे जाते देखे जा रहे हैं।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.