न्यायालय के इश्तेहार की कराई गई तामिला, पुलिस ने की कार्रवाई

शिवहर : पुरनहिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार की विधिवत तामिला कराकर बड़ी कार्रवाई की है।

पुरनहिया थाना कांड संख्या 89/26 के अभियुक्त सौरव कुमार उर्फ सौरव उर्फ चंचल ठाकुर उर्फ बाबा के विरुद्ध माननीय न्यायालय से निर्गत इश्तेहार को पुलिस ने उसके घर पर चस्पा कर दिया। वही थाना अध्यक्ष प्रमजीत सिंह एवं सब इंस्पेक्टर बीरेंद्र पासवान स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए इश्तेहार की तामिला करवाई।

 पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त सौरव कुमार, पिता हेमचन्द्र ठाकुर, ग्राम बसंत जगजीवन थाना पुरनहिया का रहने वाला है और कांड संख्या 89/26 में फरार चल रहा था।न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के गांव पहुंचकर निर्धारित स्थानों पर इश्तेहार चिपकाया और ढोल बजवाकर मुनादी भी कराई गई।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि यदि तय समय सीमा में अभियुक्त न्यायालय में हाजिर नहीं होता है तो आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.