लापता बच्चे को सकुशल शिवहर पुलिस ने किया बरामद
शिवहर : पुलिस अधीक्षक शिवहर के निर्देशन में फतेहपुर थाना कांड संख्या 34/26 में लापता रवि कुमार, पिता निखिल कुमार झा, निवासी ग्राम पवित्र नगर, थाना फतेहपुर, जिला शिवहर को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
बरामदगी उपरांत मामले में नियमानुसार अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
फतेहपुर थाना अध्यक्ष ने बताया है कि 14 जून 2026 को लपाता बच्चे के पिता निखिल कुमार झा के द्वारा थाना को आवेदन दिया गया था , कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही थी तो कल गुप्त सूचना के आधार पर सीतामढ़ी से बच्चे की बरामदगी कर उनके परिजनों को सौंप दिया है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.