प्रशासन की मौजूदगी में मोहर्रम पर्व पर ताजिया जुलूस निकाला

शिवहर एक्सप्रेस : शिवहर जिले में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में प्रशासनिक देखरेख में मनाया जा रहा है।शिवहर शहर में भी विभिन्न अखाड़ो के द्वारा ताजिया जुलूस निकाला गया है और करतब दिखा रहे हैं। पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद नसीम, मोहम्मद असलम खान, सफी आलम,मोहम्मद हसनैन ने बताया है कि ताजिया जुलूस मोहर्रम के दौरान पैगंबर मुहम्मद के नवासे हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकाले जाने वाले शोक और श्रद्धांजलि जुलूस हैं। इस दौरान बांस, कागज और फूलों से बनी कलात्मक संरचनाओं (ताजिया) को कर्बला के प्रतीक के रूप में घुमाया जाता है।

जबकि कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद असद ने बताया है कि यह जुलूस इमाम हुसैन और उनके साथियों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने करबला की लड़ाई में अन्याय के खिलाफ अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। ताजिया जुलूसों में लोग पारंपरिक रूप से शोक व्यक्त करते हैं और कई जगहों पर युवा लाठी-डंडे और तलवारों के साथ पारंपरिक करतब भी दिखाते हैं।

ताजिया जुलूस को लेकर जिला प्रशासन शिवहर ने विशेष तैयारी कर रखी है वाहन परिचालन का रूट मार्ग चेंज किया गया है।

जिला पदाधिकारी के विशेष कार्य पदाधिकारी सह- ओएसडी संदीप कुमार, वरीय उप समाहर्ता, यातायात डीएसपी भाई भरत कुमार, शिवहर प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद राहिल, शिवहर प्रभारी थाना अध्यक्ष मंजर आलम, सहित बड़ी संख्या में दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी ,जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल मौजूद है। 

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.