शिवहर सदर अस्पताल में ENT OPD शुरू, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन

शिवहर :  सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में सोमवार को सिविल सर्जन-सह-अधीक्षक डॉ दीपक कुमार ने कान-नाक-गला बाह्य विभाग (ENT OPD) का शुभारंभ किया। अब जिले में ही नाक, कान, गला रोगियों का इलाज होगा। 

मौके पर डॉ अंजना प्रसाद, डॉ इमरान मेहदी, डॉ अजय कुमार व अस्पताल प्रबंधक मौजूद रहे।ईएनटी ओपीडी (ENT OPD), जिसका पूरा नाम कान, नाक और गला बाह्य रोगी विभाग  है, चिकित्सा का वह विशेष विभाग है जहाँ इन तीनों अंगों तथा सिर व गर्दन से जुड़ी बीमारियों की जांच और इलाज किया जाता है।

सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक कुमार ने बताया कि ईएनटी विशेषज्ञ शरीर के इन परस्पर जुड़े अंगों से जुड़ी सामान्य से लेकर गंभीर बीमारियों का इलाज करते हैं । कान का बहना, कान में दर्द या संक्रमण, सुनने में कमी (कम सुनाई देना), टिनिटस (कान में सीटी बजना) और संतुलन संबंधी समस्याए, नाक बंद रहना, साइनस बार-बार छींक आना, नाक से खून बहना, सूंघने की क्षमता में कमी या नाक की हड्डी बढ़ना,गला  टॉन्सिल आवाज का बैठ जाना, गले में दर्द या सूजन, खराश और निगलने में कठिनाई होती है उसका इलाज किया जाएगा।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.