गर्मी की छुट्टियों के बाद पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय स्कूल खुला, अध्यापन कार्य आरंभ

शिवहर :  दो महीने की गर्मी छुट्टी के बाद पी एम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय शिवहर खुल गया। अध्ययन अध्यापन कार्य भी आरंभ कर दिया गया है। 

बच्चे और अभिभावक दोनों के चेहरे खुशियों से खिले-खिले लग रहे थे। खासकर नये नामांकित बच्चे और उनके परिजन नवोदय विद्यालय शिवहर में आकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। 

अभिभावकों ने यहां तक कहा कि हमने कभी नही सोचा था कि हमारे बच्चे नवोदय जैसे संस्थान में पढ पाएंगे। आज इस परिसर में आकर हम धन्य हो गए। 
विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विजय कुमार ने कहा विद्यालय परिवार अपने बच्चे और अभिभावक का लंबे अंतराल पर देख आह्लादित हैं। सभी का स्वागत है। बच्चों के पास  मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया गया है। पकड़े जाने पर विद्यालय प्रशासन कठोर कार्रवाई करेगा। निलंबन और निष्कासन की भी कार्रवाई की जाएगी। 

श्री कुमार ने बताया कि कक्षा छठी से ग्यारहवीं तक विद्यालय में दो-दो सेक्शन की पढ़ाई आरंभ कर दी गई है। कक्षा ग्यारह में दोनो सेक्शन विज्ञान के हैं। बिहार सरकार की प्रतिष्ठित  संस्था 'सुधा' से दूध, पनीर, रसगुल्ला, लस्सी और आइस्क्रीम की आपूर्ति विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए एक जुलाई से आरंभ कर दिया गया है। 

प्रभारी प्राचार्य विजय कुमार झा ने बताया कि बच्चों की शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पहलीबार क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, भुवनेश्वर के साथ विशेष करार किया गया है। दस जुलाई को भुवनेश्वर से पांच छात्र शिक्षक जवाहर नवोदय विद्यालय शिवहर पहुँच कर यहाँ के बच्चों को पढायेंगे। तथा उनके पढाने के तौर तरीके का मूल्यांकन नवोदय विद्यालय शिवहर विशेष टीम करेगी।

 उन्होंने कहा है कि शहरी फीडर से विद्यालय को जोड़ने के लिए विद्युत विभाग शिवहर कार्यारंभ कर चुके हैं।उम्मीद है कुछ दिनों में जवाहर नवोदय विद्यालय शिवहर परिसर से अंधेरे का साम्राज्य समाप्त हो जाएगा। 
प्रिंसिपल ने यह भी कहा कि पी एम श्री योजनानुसार अनेकानेक कौशल विकास से संबंधित कक्षाओं का संचालन आरंभ कर दिया गया है। इससे संबंधित विशेषज्ञ की व्यवस्था की गई है। 

नवोदय विद्यालय शिवहर का औचक निरीक्षण होता रहता है। गुटखा और नशीले पदार्थ परिसर में पहले से ही प्रतिबंधित है।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.