धोखाधड़ी मामले में यूनियन बैंक के मैनेजर गिरफ्तार, बैंक में कामकाज ठप
शिवहर : फतेहपुर थाना पुलिस ने शिवहर व्यवहार न्यायालय के एक अदालत के आदेश पर यूनियन बैंक के मैनेजर को धोखाधड़ी के मामले को लेकर कल ही शाम को गिरफ्तार किया गया है। बैंक मैनेजर के गिरफ्तार होते ही बैंकों में सन्नाटा छा गए हैं।आज दोपहर 11:30 तक बैंक का कामकाज ठप है।
फतेहपुर थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया है कि माननीय न्यायालय के आदेश पर यूनियन बैंक के मैनेजर झारखंड के रांची निवासी 35 वर्षीय संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया है कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के कहतरवा निवासी विनय साह के पुत्र रोशन कुमार के द्वारा प्रधानमंत्री ऋण के तहत 8 लाख ऋण पर 35% अनुदान की राशि प्राप्त करने को लेकर 1,90,000 रुपए की डिमांड की थी।
डिमांड पूरा नहीं करने पर ऋण किसी अन्य को उपलब्ध करा दी गई थी। ऋण को लेकर चक्कर काटते-काटते रोशन कुमार परेशान होकर न्यायालय की शरण लिया था।
फतेहपुर थाना अध्यक्ष राधेश्याम ने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.