विपक्ष को ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं ,आप का खेल खत्म हो गया---सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार सिंह

शिवहर :  सामाजिक कार्यकर्ता सह- पिपराही प्रखंड माधोपुर निवासी ,पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी विभा देवी के पति सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार सिंह ने बताया है कि विरोधी जब घर में घुसकर अपने बच्चों को बरगलाने पर तुल जाए और परिणाम देश विरोधी होने लगे तो घर के मुखिया को झुक कर परिवार की रक्षा करनी पड़ती है।

सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान जी ने एक मजबूत कदम उठाया है।यह उनका व्यक्तिगत अपमान की बात नहीं है ,यह राष्ट्र हित में लिया गया फ़ैसला हैँ।
हमें उन पर गर्व है।

श्री सिंह ने कहा है कि हालांकि कुछ गलतियां धर्मेंद्र प्रधान जी से हुई है परंतु उन्होंने इस्तीफा देकर  एक तीर से कई निशाना लगा दिया है। 

उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर जो स्थिति पैदा हुई , राष्ट्र विरोधी ताकते उसका फायदा ना उठा ले, देश की एकता बनी रहे और छात्रों का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में ना उलझे इसी बात पर विचार करते हुए उन्होंने त्यागपत्र दिया है।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.