देकुली धाम के पास स्कॉर्पियो ने 10 वर्षीय बालक को मारी ठोकर मौके पर मौत
शिवहर : एन एच-227 देकुली धाम के पास एक तेज रफ्तार शिवहर की दिशा से सीतामढ़ी की ओर जा रही स्कार्पियो ने 10 वर्षीय साइकिल सवार एक बच्चे को ठोकर मार दी है जिससे मौके पर मौत हो गई है।
मृतक की पहचान परसौनी बैज वार्ड नंबर 5 निवासी रमेश कुमार गुप्ता के 10 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार बताया गया है।
मृतक के परिजनों ने बताया है कि सुबह 9 बजे देकुली धाम पूजा करने को गया था और वह लौट रहा था तभी शिवहर की ओर से तेज रफ्तार से जा रही है स्कार्पियो ने ठोकर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।
मृतक के पिता नेपाल में मजदूरी करता है ।अभी वह नेपाल में ही है और मृतक घर का इकलौता बारिश था। घटना की सूचना पर समाजसेवी शत्रुघ्न ,मुकेश कुमार ,शिव शंकर कुमार आदि ने पहुंचकर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।
ठोकर मार कर भाग रहे स्कॉर्पियो को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया है।ड्राइवर भी लोगों के कब्जे में है। पुलिस की इंतजार की जा रही है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.