एसडीएम ने पिपराही प्रखंड, अंचल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

शिवहर : अनुमंडल पदाधिकारी डॉ अनंत कुमार द्बारा प्रखंड कार्यालय पिपराही, अंचल कार्यालय पिपराही एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराही का निरीक्षण किया गया है। 

अंचल कार्यालय पिपराही के निरीक्षण के क्रम में दाखिल खारिज, परिमार्जन, भू मापी, अतिक्रमण, अभियान बसेरा फेज 2 आदि की समीक्षा की गई।  अभियान बसेरा फेज 2 अंतर्गत 44 परिवारों को भूमि उपलब्ध कराई गई है।  शेष 6  परिवारों को भी शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।  

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के क्रम में उपस्थित चिकित्सकों एवं कर्मियों को मरीजो को चिकित्सा एवं सरकार की योजनाओं का ससमय लाभ  उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.