डीएम ने अम्बा उत्तरी पंचायत एवं पिपराही स्थित विभिन्न सरकारी संस्थानों का किया निरीक्षण
शिवहर : आज जिलाधिकारी प्रतिभा रानी द्वारा पिपराही प्रखण्ड क्षेत्र का भ्रमण किया गया। भ्रमण के क्रम में अम्बा उत्तरी पंचायत सहित पिपराही प्रखण्ड के कई महत्वपूर्ण सरकारी भवनों और शिक्षण संस्थान का भी निरीक्षण किया।
पंचायत भवन एवं प्रशासनिक कार्यों का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने सबसे पहले पंचायत भवन, अम्बा उत्तरी का भ्रमण किया। प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने पंचायत स्तरीय पंजियों का अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त, आमजनों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने RTPS काउंटर का निरीक्षण किया।
पंचायत सरकार भवन हेतु भूमि का निरीक्षण किया गया है।अम्बा कला उतरी के वार्ड संख्या- 07 में पंचायत सरकार भवन के निर्माण हेतु चयनित भूमि के स्थल का निरीक्षण किया गया।
शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने कलावती जियालाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अम्बाकला, पिपराही (शिवहर) का भ्रमण किया। विद्यालय में निर्मित खेल के मैदान के उचित रख-रखाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
बच्चों (छात्र-छात्राओं) के बीच खेल भावना तथा सकारात्मक प्रतिस्पर्धा पैदा करने के उद्देश्य से प्रधानाध्यापक को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.