विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के विस्तार का लिया निर्णय

शिवहर : विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिले के पोझिया गांव स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। 

इस बैठक में बजरंगी सेना का गठन गांव स्तर पर करने का निर्णय लिया गया। देश का बल बजरंग दल और हमारा संकल्प सेवा, सुरक्षा और संस्कार के  नारा के साथ जिले के प्रत्येक परिवार में बजरंग दल को पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

            विभाग मंत्री अशोक उपाध्याय ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद निजी भावना से ग्रसित नहीं है। विश्व हिंदू परिषद राष्ट्र हित में जनहित का चिंतन करती है। जब भी राष्ट्र में समस्या आता है विश्व हिंदू परिषद अपने कंधों पर लेती है और पहले खड़ा होती है। विश्व हिंदू परिषद राष्ट्रनीति और लोकनीति के तहत जनता पर केंद्रित कार्य करती है। हमारा दर्शन हिंदुत्व की विचारधारा है जिसे आज पूरा विश्व स्वीकार कर रहा है और यही विचारधारा राष्ट्र को परम वैभव की ओर ले जाएगी। 

आज की बैठक में जिला मंत्री राकेश सिंह, जिला सहसंयोजक संदीप कुमार, जिला गोरक्षा प्रमुख अमरेंद्र कुमार, नगर बजरंग दल संयोजक रितिक कुमार , रामबाबू राय, अविनाश कुमार, सत्यम कुमार, रूपेश कुमार, चंदन कुमार, लव कुमार, ऋषि कुमार, हिमांशु कुमार, रोहित कुमार,गोविंद कुमार, सुजीत कुमार, विशाल कुमार के अलावे अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.