पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 40 वां स्थापना दिवस मनाया गया
शिवहर : गांव बिसाही स्थित पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में नवोदय विद्यालय की 40 वीं वर्षगांठ धूमधाम से आयोजित की गई। माली पोखरभिंडा के मुखिया बतौर मुख्य अतिथि ने दी जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ-साथ स्वागत गीत एवं अन्य रोचक तथा मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।इस अवसर पर मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल से आई छात्र-छात्राओ ने बंगला भाषा में गीत संगीत के माध्यम से शमा बांधा तो शिवहर के बच्चों ने मूकाभिनय,नाटक,प्रहसन, पिरामिड का निर्माण कर देशभक्ति,अनुशासित होने का परिचय दिया।
प्राचार्य विजय कुमार झा ने नवोदय विद्यालय की चालीसवीं वर्षगांठ पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि नवोदय शिक्षा का केंद्र के साथ-साथ भारतीय सभ्यता और संस्कृति का ध्वजवाहक भी है। हम महज अधिकारी ही नही बनाते बल्कि समर्थ एक इंसान भी बनाते हैं अपने समाज की सेवा करते हैं। नवोदय समाज को रोजगार भी देता है।
बतौर मुख्य अतिथि माली पोखरभिंडा का मुखिया उमेश नारायण साह ने नवोदय विद्यालय की सालगिरह पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि जिला पदाधिकारी शिवहर के निर्देशानुसार विद्यालय की सड़कें पक्की की जा रहीं हैं। छात्राओं के लिए सुरक्षा दिवार का निर्माण कार्य इस पक्ष में आरंभ कर दिए जाएँगे।
धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक दुर्गेश नन्दन सिंहा,ख्यातिप्राप्त बायोलाजिस्ट अखिलेश कुमार, प्रियंका पांडे, अमित कुमार, जी जी गुंजन, धरणी महतो,पूनम भारती, शर्मिष्ठा मंडल सहित अनेक पत्रकार तथा गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला उद्घोषक रविश कुमार पांडे ने किया।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.