लीगल डिफेंस अधिवक्ताओं ने बंदियों के बीच नालसा जागृति योजना के बारे में दी जानकारी

शिवहर : जिला व सत्र न्यायाधीश सह- जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ललन कुमार के द्वारा मंडल कारा शिवहर में नालसा जागृति योजना अंतर्गत सशक्त युवा सशक्त भारत अभियान के तहत 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच प्रथम बार अपराधियों के बीच विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। 

जिसमें लीगल डिफेंस के अधिवक्ता सुबोध कुमार द्वारा इस योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बंदियों को जानकारी देते हुए बताया है कि जिसमें बंदियों के बेल करवाने से लेकर संपूर्ण विचारण डिवीजन एवं अपील दाखिल बिल्कुल ही निशुल्क किया जाता है। तथा बंदी युवाओं को समाज में व्याप्त कुरितियो से दूर रहने को कहा गया।

उन्होंने बताया कि जिन बंदियों को सजा हो गया है उनके आश्रितों को सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर डिप्टी चीफ लीगल डिफेंस के अधिवक्ता जया सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किया तथा संजीव कुमार सहायक जेल अधीक्षक  बंदियों के सुविधा के बारे में बताया ।इस अवसर पर जेल के अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.