भाजपाइयों ने निकाला शहर में 100 मीटर की तिरंगा यात्रा
शिवहर : तिरंगा झंडा देश की आन, बान ,शान है। शिवहर जिला के भाजपाईयों ने जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में समाहरणालय से लेकर शहर के अंतिम छोर तक 100 मीटर की तिरंगा यात्रा निकाली है।
भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि तिरंगा झंडा हमारे देश की आन- बान- शान है। देश के अनेक बलिदानियों के बदौलत, वीर शहीदों के बदौलत,महान स्वतंत्रता सेनानियों की बलिदान है तिरंगा।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तर के दो नेताओं के मौजूदगी में जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पांडे, उपाध्यक्ष डॉ नूतन माला सिंह, उपाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आदित्य सौरव, बजरंगी सिंह ,जयप्रकाश गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, राजीव पांडेय ,राजेश कुमार राजू जी, धर्मेंद्र पांडे, कुशवाहा, बसंत कुमार सिंह सहित भाजपा जिला इकाई के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.