राजद पटना कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी में जुटे पार्टी के संस्थापक लालू प्रसाद यादव ---नवनीत कुमार झा
शिवहर : पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व राष्ट्रीय जनता दल के युवा नेता नवनीत कुमार झा ने बताया है कि स्वतंत्रता दिवस -2026 के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक, पूर्व बिहार के मुख्यमंत्री व पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव पार्टी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए तैयारी में जुट गए हैं।
युवा नेता नवनीत झा ने बताया है कि लालू प्रसाद यादव का मुख्य विचारधारा सामाजिक न्याय, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता पर आधारित है। उन्होंने लोहिया और कर्पूरी ठाकुर के समाजवादी विचारों को आगे बढ़ाते हुए बिहार की राजनीति में पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को राजनीतिक और सामाजिक सम्मान दिलाने का काम किया।
श्री झा ने कहा है कि उन्होंने सामाजिक न्याय और पिछड़ों की राजनीति आरक्षण और अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। लालू प्रसाद यादव ने मंडल कमीशन की सिफारिशों का समर्थन किया और समाज के वंचित व पिछड़े वर्गों (OBC) को उनका हक दिलाने के लिए कड़े कदम उठाए।
राजद युवा नेता नवनीत ने कहा है कि उन्होंने समाज के उस वर्ग को आवाज दी जो सदियों से सत्ता और राजनीति से दूर था, जिससे उनमें आत्मसम्मान और राजनीतिक भागीदारी बढ़ी। वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) और संघ परिवार की नीतियों के कड़े आलोचक रहे हैं।उन्होंने बिहार में मुस्लिम और यादव समुदायों को जोड़कर एक मजबूत सामाजिक व राजनीतिक गठबंधन तैयार किया, जो उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का मुख्य आधार बना।
उनका राजनीतिक जीवन जयप्रकाश नारायण (JP) और राममनोहर लोहिया के समाजवादी आंदोलनों से निकला था। आपातकाल के दौरान उन्होंने संघर्ष किया और ग्रामीण तथा गरीब तबके की आवाज बने।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.